बंद करो

    कुदरगढ़ महोत्सव

    सूरजपुर जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल कुदरगढ़ धाम में प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन वर्ष 2016 से किया जाता है। जहाँ स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। कुदरगढ़ महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय परंपराओं तथा मान्यताओं पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथा स्थानीय जनों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाने हेतु मेला लगाया जाता है।