बलरामपुर जिले में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष तीन दिवसीय सक्रांति पर्व का आयोजन लगभग 15वर्षों से जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है, जहाॅं स्थानीय सरगुजिहा, भोजपुरी कालाकारों द्वारा मनोरंजन की दृष्टि से मेले का आयोजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। यहां पर 03 दिवसीय संक्रांति मेला का आयोजन किया जाता है। जहां पर स्थानीय जनजातीय समाज के लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं के साथ तातापानी में आते है। रामानुजगंज के समीप कन्हर नदी से लगे झारखण्ड राज्य के लोग भी बहुतायत मात्रा में संक्रांति परब मनाने के लिये आते है। तातापानी महोत्सव में कन्हर नदी के आसपास की संस्कृति तथा रामानुजगंज बलरामपुर की मिश्रित संस्कृति का आनंद महोत्सव में लेते है। तातापानी महोत्सव में स्थानीय जनों द्वारा बनाये गये उत्पादों तथा खाद्य सामग्री का विक्रय कर आर्थिक उपार्जन करते है। यहां वैसे तो 12 माह लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन तातपानी महोत्सव के दौरान यहां लाखों लोग मनोरंजन तथा धार्मिक मान्यताओं की दृष्टि से यहां आते है।



