अमृतधारा महोत्सव भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) ज़िले में स्थित अमृतधारा जलप्रपात पर आयोजित होने वाला एक भव्य वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है। ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित यह उत्सव, पारंपरिक रूप से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मनाया जाता है।









