बंद करो

    रामगढ़ महोत्सव

    सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड अंतर्गत रामगढ़ में प्रतिवर्ष आषाढ़ के प्रथम दिन में रामगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन जिला पुरातत्व संघ/जिला प्रशासन सरगुजा के द्वारा वर्ष 1973 से लगातार किया जा रहा है। रामगढ़ का स्थल पर्यटन संस्कृति एवं पुरातत्व के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। रामगढ़ महोत्सव के आयोजन में इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति के शिक्षक, छात्र तथा देश के विद्ववत् जनों के द्वारा रामगढ़ से संबंधित नाट्यशाला, जोगीमाड़ा, सीताबेंगरा, राम जानकी मंदिर, महाकवि कालीदास द्वारा लिखित मेघदूतम की रचना स्थली से संबंधित शोध पत्रों का वाचन किया जाता है। जिसमें रामगढ़ की ऐतिहासिक स्थल का व्यापक प्रचार-प्रसार, शोध को बढ़ावा, पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन तथा रामगढ़ की ऐतिहासिक महत्ता के साथ-साथ स्थानीय करमा नृत्य, सुगा, सैला नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना रामगढ़ महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। विश्व में रामगढ़ में आयोजित महोत्सव के प्रथम दिवस बादलों की पूजा स्थानीय जनों के द्वारा किया जाकर महोत्सव का शुभारंभ किया जाता है।