सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में प्रतिवर्ष फरवरी माह में ‘मैनपाट महोत्सव’ का भव्य आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। इसमें स्थानीय कला एवं संस्कृति से संबंधित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। महोत्सव के दौरान वहां मेला लगता है तथा स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय जनों में काफी उत्साह रहता है।



